देखिये छुये बिना किस तरह से आवाज पर कंट्रोल होती है यह डिवाइस

amazone

ऑनलाइन उत्पाद बेचने वाली अमेरिकी कंपनी अमाजोन ने एक ऐसी आधुनिक स्मार्ट डिवाइस पेश की है, जो बेवक्त मोबाइल फोन, टीवी, सीसीटीवी कैमरा और अन्य आधुनिक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाने के लिए काम करती है। अमाजोन स्मार्ट डिवाइस की खास बात यह है कि यह छुए बिना आवाज पर भी काम करती है। यानी अगर कोई यूजर्स डिवाइस से दूर और किसी काम में व्यस्त है तो वह केवल डिवाइस को आवाज देगा और डिवाइस उसके आदेश मानते हुए वह काम करेगी जिसके लिए उसे आदेश दिया गया है।

उदाहरण के रूप में कोई व्यक्ति घर की सफाई करते समय डिवाइस में गाने सुन रहा हो, उस दौरान किसी फोन कॉल आ जाए तो उसे डिवाइस टच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह व्यक्ति वहीं खड़े हुए डिवाइस को आवाज देगा तो कॉल स्वतः रिसीव हो जाएगी, जबकि यह डिवाइस भी आवाज देगी कि डिवाइस पर फोन आ रहा है।
जरा इसे भी पढ़ें : अब इस तरह से बहुत असानी से पहचान पायेंगे कि पशु को क्या चाहिए?

इसी तरह इस आधुनिक उपकरण से कॉल भी जा सकती है, जब कि अन्य आधुनिक स्मार्ट डिवाइसेज भी नियंत्रित किया जा सकता है, जैसे अगर कोई स्मार्ट लाइट सिस्टम घर में स्थापित है तो उसे भी इस डिवाइस के साथ जोड़ करके नियंत्रित किया जा सकता है। एमाजोन ने इस डिवाइस को ‘इको शो’ का नाम दिया है, जो एक टीवी या कंप्यूटर एलसीडी की तरह दिखती है, जिसे घर में कहीं भी रखा जा सकता है। इस डिवाइस से पीक्चर निकाली और वीडियों रिकार्ड की जा सकती हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा सकता है।
जरा इसे भी पढ़ें : अब पलकों को चमकायें एलईडी से देखिये विडियो

इको शो नामक इस डिवाइस में अमाजोन उत्पादों की पूरी सूची और उन्हें खरीदने की विधि भी मौजूद है। यह डिवाइस इंटरनेट से जुड़ा होता है, जो किसी स्मार्ट मोबाइल की तरह काम करने समेत एक कंप्यूटर का काम भी करता है। इस डिवाइस को तुरंत दुनिया भर में बिक्री के लिए पेश नहीं किया गया, बल्कि उसे अमाजोन ने ऑनलाइन बिक्री के लिए पेश किया है। इस आधुनिक स्मार्ट डिवाइस की कीमत केवल 229 अमेरिकी डॉलर है, जो भारत के लगभग 14 हजार रुपए बनते हैं। अमाजोन यह पूरी तरह से इस महीने के 28 जून को बिक्री के लिए पेश करेगा, लेकिन यह पूर्व के आॅर्डर के लिए ऑनलाइन पेश कर दिया गया है।
जरा इसे भी पढ़ें : इंटेल ने की दुनिया को हैरान कर देने वाली घोषणा