भाजपा शासन में विकास कार्य ठप: दुर्गापाल

Congress

लालकुआं । कांग्रेस नेता हेमवतीनंदन दुर्गापाल ने कहा भाजपा शासन में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। राज्य सरकार विकास की ओर ध्यान देने के बजाय शराब की दुकानों व खनन के सेटलमेंट में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री राज्य में शराब को बढ़ावा ना देने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ता के संरक्षण में शराब माफिया गांव व आबादी वाले क्षेत्रों में जबरन शराब की दुकानें खोलने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण शराब माफियाओं के आतंक से भयभीत हैं। शराब के खिलाफ आंदोलन कर रही मातृशक्ति के साथ अभद्रता व हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा राज में हत्या, बलात्कार, नशा तस्करी, महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं से आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

सत्ता के संरक्षण में जगह जगह अवैध शराब, स्मैक, चरस, ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों की भरमार हो गई है। युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर अकाल मौत का शिकार बन रही है। उन्होंने कहा भाजपा से जुड़े लोग खुलेआम अवैध शराब व अवैध खनन के धंधे को अंजाम दे रहे हैं। सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन मौन साधे हुए है। श्री दुर्गापाल ने कहा भय न भ्रष्टाचार की बात करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा भाजपा के 2 माह के कार्यकाल में एक भी विकास का कार्य नहीं हुआ है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रस्तावित निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें जरूर आ रही है।

बिंदुखत्ता, हाथीखाना, लालकुआं समेत तमाम क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। सड़क, अस्पताल समेत तमाम विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। बिन्दुखत्ता में खानाबदोश गैंग का आंतक व्याप्त है। ग्रामीणों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के जनविरोधी कारनामों का मुहंतोड़ जबाव देने की रणनीति बना रही है। समय आने पर माकूल जबाव दिया जाएगा। उन्होंने कहा आम जनता के साथ अन्याय, शोषण, भष्ट्राचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं जाएगा। श्री दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हमेशा गरीब, पीडिघ्त व आम आदमी के हित में कार्य करते आई है और विपक्ष में रहकर भी हर वक्त जनहित में आम आदमी के साथ खड़ी है।