नशे में धुत युवकों ने की बेसबॉल बैट से पीट पीटकर की दोस्त हत्या

Drunken youths beat their friend to death with a baseball bat

देहरादून। Drunken youths beat their friend to death with a baseball bat देहरादून के बसंत विहार थाना इलाके से हत्या का एक नया मामला सामने आया है। पुलिस के पास एक शख्स की गुमशुदमी रिपोर्ट हुई। जांच की गई तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो गई है। नशे में धुत तीन युवकों ने उसकी बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में हैं।

युवक की हत्या का पता तब चला जब उसके परिवार ने देहरादून नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि जिस युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उसकी हत्या कर दी गई थी. हालांकि, पुलिस को अभी तक लाश नहीं मिली है।

पुलिस को आरोपियों से लाश के बारे में जानकारी मिली है और वो जल्द ही उसे बरामद कर लेंगे। पुलिस की ओर से जानकारी मिली कि, दिगंबर धीमान के खिलाफ 2021 में बसंत विहार थाने में  केस दर्ज किया गया था। इस मामले में दिगंबर धीमान को जमानत भी मिल गई थी। 9 फरवरी को दिगंबर धीमान की देहरादून कोर्ट में पेशी थी, जिसके लिए वो अपने पिता के साथ 9 फरवरी को कोर्ट गया था। वहां रजिस्टर में उसके साइन भी हैं, लेकिन किसी कारण उसकी पेशी नहीं हो पाई।

पुलिस के अनुसार, कोर्ट से निकलने के बाद दिगंबर धीमान ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि वो शाम तक घर वापस आ जाएगा. लेकिन देर शाम तपरिवार ने दिगंबर धीमान को बहुत ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। आखिर में 11 फरवरी को दिगंबर धीमान के पिता ने देहरादून नगर कोतवाली में बेटे के गुमशुदगी की। जानकारी दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच और लोकेशन के आधार पर तीनों आरोपियों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चैंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, दिगंबर की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी और उसका शव भी ठिकाने लगा दिया था। दिगंबर धीमान ने अपने पिता को बताया था कि वो दोस्तों के साथ बाहर जा रहा है.पुलिस का कहना है कि, बेसबॉल बैट से दिगंबर धीमान के सिर पर वार किया गया, जो उसकी मौत का कारण बना। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद तीनों दोस्त घबरा गए और शव को टैक्सी से हरिद्वार लेकर गए जहां शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि लाश मिलने के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

खौफ के साये में देहरादून, 16 दिनों में 5 हत्याएं
अर्जुन हत्याकांड में मां बीना समेत 05 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून बना क्राइम कैपिटल, दिनदहाड़े कारोबारी की गोली मारकर हत्या