Home Uttarakhand Haridwaar ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, 5 मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक सील

ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी, 5 मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक सील

Drug inspector raid
छापेमारी करती ड्रग इंस्पेक्टर।

Drug inspector raid

हरिद्वार। Drug inspector raid लक्सर में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने विजिलेंस टीम के साथ पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा, घिसअपुरा, एकड़ कला, सराय, ज्वालापुर के मेडिकल स्टोर और क्लीनिक में छापेमारी  की।

इस दौरान भारी अनियमितता और एक्सपायरी डेट की दवा  बेचने को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने पांच मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक को सील कर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र में कई जगह बिना अनुमति के मेडिकल स्टोर खुले हैं।

साथ ही कई झोलाछाप डॉक्टर बिना अनुमति के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जिसको लेकर करीब 15 हॉस्पिटल, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक खुद ही डॉक्टर बनकर मरीजों को ड्रिप लगाते हुए मिले। वहीं, कई मेडिकल स्टोर संचालक अपना मेडिकल स्टोर बंद कर के भाग खड़े हुए। कई मेडिकल स्टोर द्वारा एक्सपायरी डेट और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करती पाई गई। जिसके चलते पांच मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक को सील कर दिया गया।

दवा विक्रेता हो या उपभोक्ता इस बात से अनभिज्ञ हैं

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि टीम द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाइयों के रखरखाव एवं नारकोटिक दवाइयों के विक्रय का पूर्ण विवरण रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश भी दिए गए। क्योंकि दवाइयों की गुणवत्ता उनके रखरखाव पर निर्भर करती है, जो तापमान, नमी और धूल से प्रभावित हो जाती है। जबकि दवा विक्रेता हो या उपभोक्ता इस बात से अनभिज्ञ हैं।

अनीता भारती ने कहा कि कुछ जीवन रक्षक इंजेक्शन एवं दवाइयां बहुत महंगे होती हैं और ज्यादा तापमान पर खराब हो जाती हैं। ऐसे में मरीजों का दवा का उपयोग करना भी व्यर्थ हो जाता है। हमारी टीम ने विक्रेताओं को दवाइयों का रखरखाव सही तरीके से करने के निर्देश दिए।

जरा इसे भी पढ़े

दर्दनाक : पीठ पर मृत बच्चा लिए पेड़ से लटका मिला महिला का शव
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ : चार युवतियां सहित सात गिरफ्तार
अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने से बिल्डरों में हड़कंप