Home Uttarakhand Dehradun ड्रीम्स इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

ड्रीम्स इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Dreams India Charitable Trust

देहरादून| Dreams India Charitable Trust जैन धर्मशाला में ड्रीम्स इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक वर्ष पूर्ण होने पर अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन के अनु सचिव करम राम, विशिष्ट अतिथि निर्वाचन आयोग बालक राम, इंजीनियर सीएल भारती, परियावरण वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी व कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष रुचिका चौधरी ने कि कार्यक्रम का सुभारम्भ परियावरण सुंदर लाल बहुगुणा की फोटो पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक संजय कुमार अंथवाल ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। समाज में निरन्तर जो लोग शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं उन समाजसेवियों, शिक्षकों को ट्रस्ट ने सम्मानित किया। इस क्रम में पौधा उपहार में भेंट करने, दुल्हा दुल्हन को शगुन में पौधा देने व मेरा पेड़-मेरा दोस्त अभियान के तहत जन जन में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाए हुए वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को ट्रस्ट ने सम्मानित किया|

उनके साथ अनिता नैथानी, सुखपाल कोहली, कल्पा कोहली, सोनिया कठेरिया, अवधेश कठेरिया, दीपमाला लखेड़ा, बिमलेश मौर्या, कमलेश वर्मा, निशा बंसल,जगत सिंह, हुकूम सिंह नेगी, पूजा, अक्षिता आदि को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष रुचिका चौधरी ने कहा जब पर्यावरण बचा रहेगा तभी हम भी बचे रहिंगे इसलिए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सब को लेनी होगी।

मुख्य अतिथि करमराम ने युवाओं से स्वरोजगार अपनाने की बात कही वही परियावरण वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा जिस तरह हम स्वस्थ्य रखने के लिए अपनी हिफाजत करते हैं, इसी प्रकार जीवम को तंदुरुस्त बनाने के लिए हमें पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट संस्थापक संजय अंथवाल ने किया।

गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने को पूरे देश से लाखों सनातनी 20 नवंबर को जुटेंगे दिल्ली में
स्वास्थ्य महानिदेशक ने पौड़ी में अस्पतालों व हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया
महाजनसम्पर्क अभियान के चरण को भाजपा ने मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी