Doon Police Cracks Down Hard on Hate Speech
हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता सागर गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल
देहरादून। Doon Police Cracks Down Hard on Hate Speech हेट स्पीच मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ता सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुई कार्रवाई अब कानूनी शिकंजे में तब्दील हो गई है।
बताया जा रहा है कि सागर के कथित भड़काऊ बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए कड़ा रुख अपनाया है।
सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद नवाज़ कुरैशी ने शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए सागर की भूमिका की गहराई से पड़ताल शुरू की और पर्याप्त आधार मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रजिया बेग, मोहम्मद दानिश और उनकी टीम ने पैरवी की। अदालत में हुई जिरह के बाद न्यायालय ने सागर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस का साफ कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके
खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भी जांच जारी है। गौरतलब है कि हाल के समय में भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले बयानों पर प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके।
जरा इसे भी पढ़े
उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों का बवाल, महारैली में हुआ पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
मसूरी से कश्मीरी शॉल विक्रेताओं का पलायन
चमोली के गौचर बाजार में मुसलमानों को निशाना बनाया गया











