सन्टयागो। किसी लड़के से सार्वजनिक स्थान पर अपनी महबूबा को शादी का प्रस्ताव करने के लिए कोई अजब बात नहीं है लेकिन चिली की राजधानी में एक लड़की ने सार्वजनिक स्थान पर अपने दोस्त की शादी की पेशकश करके आश्चर्यजनक काम कर डाला। उसने कमाल की बेबाकी दिखाते हुए अंगूठी निकाली और सड़क किनारे जमीन पर बैठकर अपने बाॅय फ्रेंड को संबोधित करते हुए स्पेनिश भाषा में कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगे? लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ उसकी उम्मीद नहीं नहीं कर सकते।
जरा इसे भी पढ़ें : नाक ही नहीं आंखें भी सुंघने में सहायता करती है
मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही लड़की ने शादी की पेशकश की तो लड़का उसके पास मौजूद लोगों को देखकर घबरा गया और शर्माते हुए नीचे बैठ गया। उसने लड़की से ‘हाँ’ कहा और फिर तुरंत तेज कदमों के साथ चलता हुआ वहाँ से गायब हो गया। बेचारी लड़की असमंजस में पड़ गई कि उसके दोस्त ने वाकई हाँ कह दी है, और यदि हां कह दी है तो यूँ उसे अकेला छोड़ कर क्यों चला गया।
जरा इसे भी पढ़ें : एक रात, एक युवा और 6 लड़कियां फिर हुआ कुछ ऐसा कि नहीं होगा आपको विश्वास
इसी दौरान लोगों की एक बड़ी संख्या लड़की के आसपास इकट्ठा हो गई और उसे दिलासा देना शुरू कर दिया। हालांकि जाहिरतौर पर ऐसा ही लगता है कि लड़के ने ‘हाँ’ कह दी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि असली स्थिति क्या है और क्या वास्तव में उनकी शादी होने जा रही है या नहीं।
जरा इसे भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि लोगों ने क्यों कम कर दिया सीटियां बजाना