Home Uncategorized डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षकों के ट्रेनिंग कार्याे का निरीक्षण किया

डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षकों के ट्रेनिंग कार्याे का निरीक्षण किया

डीएम आशीष जोशी राजस्व उपनिरीक्षकों के ट्रेनिंग कार्याे का निरीक्षण करते हुए

चमोली,। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, घिंघराण में प्रशिक्षण ले रहे राजस्व उपनिरीक्षकों की ट्रेनिंग कार्यो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व उपनिरिक्षकों से ट्रेनिंग में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए प्रशिक्षण को और बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु उनके सुझाव लिये।जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग है जिन पर राजस्व एवं कानून व्यवस्था की बडी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे राजस्व उपनिरीक्षकों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण पूरा करने तथा अपने दायित्वों एवं कार्यो के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षकों को प्रेक्टिकल ज्ञान होना आवश्यक है ताकि वे जनता की समस्याओं का पूरी जिम्मेदारी एवं अपने उत्तरदायित्वों के साथ निराकरण कर सकें।

उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षकों को अपनी सभी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही हल करने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से सवाल-जबाव करते हुए प्रशिक्षण खामियों की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण की खामियों पर अंसतोष जाहिर करते हुए रिटार्यड एसडीएम को प्रशिक्षण देने हेतु आमंत्रित करने का निर्देश दिया ताकि प्रशिक्षण ले रहे राजस्व उपनिरीक्षकों को बारीकी से फील्ड कार्यो की जानकारी मिल सके। प्रशिक्षण ले रहे राजस्व उपनिरीक्षकों ने कानून एवं भू-लेख की गहन जानकारी हेतु अतिरिक्त प्रशिक्षक नियुक्त करने तथा रेग्यूलर क्लास का संचालन करने की मांग जिलाधिकारी से की। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह आदि मौजूद थे।