Home national डिंपल यादव ने कसाब की नई परिभाषा बताई, भाजपा अध्यक्ष को दिया...

डिंपल यादव ने कसाब की नई परिभाषा बताई, भाजपा अध्यक्ष को दिया करारा जवाब

dimple yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के मौखिक हमलों के ताजा चरण में राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नि और कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने ’ कसाब’ की नई परिभाषा दी है, जिसे लेकर पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक शब्द उछाला था। डिंपल ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच यहां एक चुनावी रैली में कहा कि भाजपा कहती है कि ’क’ से कांग्रेस, अपने भैया अखिलेश कहते हैं कि ’क’ से कंप्यूटर,’ स’ से स्मार्टफोन, जिसके माध्यम से सरकार की नीतियों के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ’ब’ से बच्चे।

गौरतलब है कि शाह ने पिछले सप्ताह गोरखपुर चोरी बुरादा में एक रैली में कसाब में ’क’ से कांग्रेस, ’स ’से सपा और ब’ से बसपा कहा था। उन्होंने 26-11 के मुंबई आतंकवादी हमले के दोषी अजमल कसाब के नाम से तुलना था। समाजवादी पार्टी की सांसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नि डिंपल यादव ने यहां कहा कि भाजपा के न काम अच्छे हैं, न भाषा अच्छी है, चुनाव में वोट हासिल करने के लिए यह लोग जाति और धर्म का सहारा ले रहे हैं, भाजपा के लोगों को समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता को काम करने वाला मुख्यमंत्री मिला है।

गाजीपुर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि सूबे में सपा -काँग्रेस गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है, विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर भाजपा में खिसियाहट बढ़ गई है, इसलिए मुख्यमंत्री अखिलेश पर हमले किए जा रहे हैं, भाजपा के नेता जब भी मुंह खोलते हैं तो जहर ही उगलते है। डिंपल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे तीन सालों से केवल ’मन की बात’ करते हैं, जबकि अखिलेश यादव काम करते हैं, मोदी जी ने अब तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को बताएं कि उन्होंने अब तक के अपने कार्यकाल में सार्वजनिक हितों के लिए कितने काम किए हैं? उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पहले लोगों को झूठे सपने दिखाकर देश की सत्ता पर कब्जा जमाया और अब झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

सांसद ने कहा कि भाजपा के नेताओं गलत आंकड़े पेश करके उत्तर प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रहे है। कानून-व्यवस्था के मामले में यूपी देश में 22 वें स्थान पर है, महिलाओं के साथ होने वाले हिंसक घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश 28 वें नंबर पर है, यूपी की जनता को समझना होगा कि भाजपा के लोग गलत आंकड़े पेश करके राज्य को बदनाम कर रहे हैं।