Dhan Singh Rawat Stripped of Health Department Portfolio
देहरादून। Dhan Singh Rawat Stripped of Health Department Portfolio धामी कैबिनेट ने बीते दिनों कैबिनेट विस्तार किया। जिसके बाद आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसमें कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
सुबोध उनियाल धामी सरकार के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। सुबोध उनियाल के पास अभी वन विभाग है. इसके साथ ही सुबोध उनियाल के पास निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी भी है। सुबोध उनियाल ने यूपी से अपनी राजनीति की शुरुआत की. वे इलाहबाद विवि में थे. सुबोध उनियाल की राजनीति की आधिकारिक शुरुआत कांग्रेस से हुई।
साल 2002 में सुबोध उनियाल ने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्रनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। सुबोध उनियाल 2016 में कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुये. इसके बाद 2017 में उन्होंने नरेंद्रनगर से फिर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे त्रिवेंद्र सरकार में पहली बार मंत्री बने। तब सुबोध उनियाल के पास कृषि,वृक्षारोपण और बागवानी, रेशम का विकास विभाग थे।
इसके बाद साल 2022 में भी सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से ही चुनाव लड़े. यहां से जीतकर वे धामी सरकार में मंत्री बने। यहां उन्हें वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। अब धामी कैबिनेट विस्तार में सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।
जरा इसे भी पढ़े
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सिंगापुर का भ्रमण
अस्पताल पहुंच स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना घायलों का हालचाल











