Home Social Media इस दवा में जानलेवा वायरस, सच्चाई या सिर्फ अफवाह

इस दवा में जानलेवा वायरस, सच्चाई या सिर्फ अफवाह

सोशल मीडिया पर एक मैसेज वारयरल हो रहा हैं, जो भारत के हर एक घर से जुड़ा यह एक दवा है, जो बुखार कम करने वाली एक पैरासीटाॅमाल गोली को लेकर आज कल सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि इस दुनिया का सबसे डैंजर वायरल आ चुका है। फेसबुक के साथ वाॅट्सऐप तक पैरासीटामाॅल दवाओं के साथ हैरान करने वाले मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि सावधान रहिये। एवं पैरासीटामाॅल दवा मत लिजिये, जिस पर पी/500 एफ लिखा हो डा0 इस बात को साबित कर चुके है कि इस पैरासीटामाॅल दुनिया में सबसे खतरनाक दवा है।

इस वायरल को ज्यादा से ज्यादा लोगो के पास भेजे ताकि उन लोगो की जिन्दगी बच सके। दावे को देखने के बाद लोगो के अन्दर एक डर समा गया है कि जो दवा पर लोग विश्वास करते हैं जिससे बुखार खत्म करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दवा के बारे में अचानक ये दावा किया जा रहा है, कि यह जानलेवा है तो डरना लाजमी है। इसका सच जानने के लिए एक इलेक्ट्राॅनिक मीडिया ने जब प्राइमस अस्पताल के डाॅक्टर कौशल मिश्रा एवं इंडियन मेडिकल के 2 अलग-बलग डा0 के पास जाकर पूछताछ की कि पैरासीटामाॅल पी-500 दवा किया है। इस दवा को सामान्य एवं सुरक्षित दवा मानी जाती हैं जो बुखार एवं शरीर के दर्द को कम करती है। ये दवा दुकनादार बिना पर्ची के मरीज को देता है। पैरासीटामाॅल पी-500 में कोई वायरस है या नही।

डाॅ0 ने कहा कि दवा बाजार में आने से पहले 3 स्तर पर इसका जांच की जाती है। पी- 500 पैरासीटामाॅल दवा सरकार के द्वारा लाइसेंस प्राप्त कम्पनी बनाती है? इसलिए इस दवा में किसी भी तरह के वायरस होना मुमकीन नही है। द हिंद अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार पैरासीटामाॅल में वायरस वाला दावा इंडोनेशियां में यह इस कदर वायरल हुआ कि वहां के लोगो के बीच डर को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को दखल देना पड़ा था एवं बताना पड़ा कि ऐसा कुछ भी नही है।