Counterfeit versions of branded medicines
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा गिरोह का सदस्य
देहरादून। Counterfeit versions of branded medicines उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के संगठित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अहम आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह पर शिकंजा कसा है। ब्रांडेड कंपनियों की जीवनरक्षक दवाओं की हूबहू नकल कर बाजार में बेचने वाले इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में यह कार्रवाई एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
एसटीएफ ने नकली दवाइयों के पैकिंग मैटेरियल, लेबल और क्यूआर कोड बनवाकर उनके इस्तेमाल से जुड़े एक सदस्य मोहन वैद्य उर्फ मोन्टी पुत्र एन्टोनी निवासी मकान नंबर 181, शिवा एन्कलेव, जिरकपुर, मोहाली (पंजाब) को देहरादून से गिरफ्तार किया है।इससे पहले भी इस मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एसएसपी एसटीएफ के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने इस नेटवर्क की गहन जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के रैपर, लेबल, आउटर बॉक्स और क्यूआर कोड तैयार कर नकली दवाएं बाजार में खपाई जा रही थीं।
आरोपी नकली लेबल लगाकर दवाइयों को बाजार में बेचने कार्य करता था। एसटीएफ द्वारा उक्त नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर लगातार कार्रवाई जारी है और नकली दवाइयों के पूरे सिस्टम को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
जरा इसे भी पढ़े
नकली दवाओं और ड्रग्स पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं : स्वास्थ्य सचिव
नकली दवाइयां बेचने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार
नकली दवाईयां बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार











