महापौर के लिए भाजपा में 13 दावेदार

Contenders in BJP for mayor
Contenders in BJP for mayor

देहरादून। Contenders in BJP for mayor भाजपा से नगर निगम देहरादून में आरक्षण से पहले महापौर के लिए करीब 28 लोगों ने दावेदारी की थी। मगर, आरक्षण स्पष्ट होने के बाद अब दावेदारों की संख्या 13 हो गई है।

इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, ऋषिराज डबराल, महेश्वर बहुगुणा, राजकुमार पुरोहित, सुशील गुप्ता, अजय सिंघल, दिनेश रावत, जोगिंदर पुंडीर तथा महिलाओं में विनोद उनियाल और नीलम का नाम शामिल है।

युवा मोर्चा की तरफ से पार्षद की 30 फीसद सीटों पर टिकट देने की मांग की गई है। सोमवार को हुई भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में अध्यक्ष श्याम पंत और महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को हर क्षेत्र में तरजीह दी है, उसी तरह निकाय चुनाव में भी युवाओं की भागीदारी अहम होगी।

जरा यह भी पढ़े