शहर बसा नहीं और खयाली पुलाव खाने को तैयार कांग्रेस : चौहान

Congress ready to eat Khayali Pulao
मनवीर सिंह चौहान।

Congress ready to eat Khayali Pulao

देहरादून। Congress ready to eat Khayali Pulao भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता लोलुप कांग्रेस की हालत यह है कि अभी जनादेश ईवीएम में है और कांग्रेस में मुख्यमंत्री की दौड़ शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत तो अपनी पार्टी को चेतावनी तक दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री न बनने पर वह जनता के बीच न रहकर घर बैठने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि साफ है कि जन सरोकारों की बात कहने वाले हरीश रावत भी कुर्सी की ही लड़ाई लड़ रहे थे।

श्री चौहान ने कहा कि बेसब्र कांग्रेस को अपने फैलाये भ्रम और षड्यंत्र पर भरोसा है और जनता पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस झूठ और पाखंड के भरोसे मैदान में थी और भाजपा विकास कार्यों की बदौलत। जनता भाजपा को आशीर्वाद दे चुकी हैं और कांग्रेस को उसकी गलतफहमी भारी पड़ेगी।

जरा इसे भी पढ़े

भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के खिलाफ खोला मोर्चा
मतदान के दौरान कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट
कांग्रेस ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आभार प्रकट किया