अल्मोड़ा । स्वास्थ्य सेवाओं की पहुॅच को ग्रामस्तर तक सरलता से उपलब्ध कराने के उददेश्य से आशा कार्यकत्रियों का चयन किया जाता है यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज आशा सम्मेलन (वर्ष 2016-17) गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में कही। उन्होंने कहा कि आशा निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र/ए0एन0एम0 एवं सामुदायिक के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसका मुख्य कार्य लोगो में स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र/चिकित्सालय में उपचार प्राप्त करने के दौरान सहायक सहयोगी की भूमिका का निर्वहन इनके द्वारा किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा किये गये स्वैच्छिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्राविधान है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों के अनुभव के अनुसार उत्तराखण्ड के अन्र्तगत सामुदायिक एवं स्वास्थ्य इकायों के मध्य आशा कार्यकत्रियों का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रिया अपने ग्राम एवं स्वास्थ्य विभाग की सबसे न्यूनतम इकाई (उपकेन्द्र) के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का मुख्य कार्य मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
इसके अतिरिक्त आशा अपनी समाजसेवा की भावना से अपने ग्राम को समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने कहा कि शान्तिकंुज हरिद्वार द्वारा हमारे आशा कार्यकत्रियों को प्रेरित करने के लिए जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी स्वास्थ्य सेवाये प्रदान की जा रही है इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार इनके द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की हर समस्या का इन्हें ज्ञान रहता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इनकी समस्याओं का निदान किया जायेगा। जनपद में इस समय कुल 925 आशा कार्यकत्रियाॅ कार्य कर रही है।
ब्लाॅक समन्वयक भावना पपनै ने विकासखण्ड भिकियासैंण को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 5000 रू0 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी। आशा फैसिलिटेटर श्रीमती जीवंती विकासखण्ड धौलादेवी को प्रथम पुरस्कार सहित 5000 रू0 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी। आशा फैसिलिटेटर माया वर्मा विकासखण्ड ताकुला को द्वितीय पुरस्कार सहित 3000 रू0 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी। आशा फैसिलिटेटर खिल्पा विकासखण्ड चैखुटिया को तृतीय पुरस्कार सहित 1000 रू0 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी।
आशा कार्यकत्री जानकी देवी विकासखण्ड धौलादेवी को प्रथम पुरस्कार सहित 5000 रू0 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी। आशा कार्यकत्री मीरा बिष्ट विकासखण्ड ताड़ीखेत को द्वितीय पुरस्कार सहित 3000 रू0 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी। आशा कार्यकत्री हेमा पवार विकासखण्ड लमगड़ा को तृतीय पुरस्कार सहित 1000 रू0 प्रोत्साहन राशि जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गयी। इस अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान के निदेशक पी0पी0 ध्यानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान के निदेशक पी0पी0 ध्यानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 ंिसंह, डा0 सविता हंयाकी, गायत्री परिवार शान्तिकंज हरिद्वार की डा0 गीता त्रिपाठी, अनुज अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक दीपक भटट, आशा समन्वयक ब्लाॅक गोकुलानन्द जोशी, हिमांशु मस्यूनी, संजय जोशी, सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर शान्तिकंज हरिद्वार एवं विहान सांस्कृति दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस कार्यक्रम का संचालन सतीश सती ने किया।