ब्रिटेन दौरे से देहरादून पहुंचने पर सीएम का हुआ स्वागत

CM welcomed on reaching Dehradun from UK tour
सीएम का स्वागत करते हुए।

CM welcomed on reaching Dehradun from UK tour

देहरादून। CM welcomed on reaching Dehradun from UK tour मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।

मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जरा इसे भी पढ़े

12500 करोड़ रू से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम
बर्मिंघम में 250 से अधिक व्यवसायी से मिले मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री ने चार हजार आठ सौ करोड़ के निवेश का किया करार