CM listened to people’s problems
देहरादून। CM listened to people’s problems मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याओं को सुना।
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए।
आज मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई देवतुल्य जनता से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर समस्याएं सुनी और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। pic.twitter.com/TiozKILi5G
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 26, 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो।
आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है।
जरा इसे भी पढ़े
27 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया
आपदा के दौरान मीडिया की होती है अहम भूमिका
एसजेवीएन ने परियोजना के डायवर्जन टनल का उद्घाटन किया