CM Dhami listened to public problems
देहरादून। CM Dhami listened to public problems मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
आज मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं को सुना।
इस दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने एवं अन्य के त्वरित निदान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। pic.twitter.com/SBazIKPchN
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 9, 2021
दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।
जरा इसे भी पढ़े
शिकायती प्रार्थना पत्रों की प्राप्ति न देने व कार्यवाही न होने पर नपेंगे थानाध्यक्ष
सीएम ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
दिसम्बर तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री