CM Dhami inaugurated schemes worth Rs 54 crore 31 lakh
कार्यक्रम की बोले मदरसों की जांच के दिए गए आदेश
संसद की घटना पर कहा कांग्रेस के लोग लोकतांत्रिक तरीके से नहीं कर रहे काम
हरिद्वार। CM Dhami inaugurated schemes worth Rs 54 crore 31 lakh मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत 54 करोड़ 31 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं नगर निगम हरिद्वार की करीब 199 विकास योजनाओं का भी सीएम ने शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों पर जांच को दोहराते हुए कहा कि मदरसों की जांच के आदेश दिए गए हैं। कहा कि अवैध मदरसों और जिनका पिछला रिकॉर्ड ठीक नहीं है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली संसद की घटना पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लोग लोकतांत्रिक तरीके से काम नहीं कर पा रही है, इसलिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी वो निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है। हरियाणा का चुनाव हो या महाराष्ट्र का चुनाव हो, जनता उन्हें पूरी तरह से नकार चुकी है। जिससे बौखलाकर विपक्ष इस तरह का कार्य कर रहा है।
तीर्थनगरी हरिद्वार में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण एवं लगभग ₹55 करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण न केवल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन की दृष्टि… pic.twitter.com/EycyNqw3HT
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 20, 2024
यूसीसी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भाजपा का संकल्प है, हमने 2022 के आम चुनाव में जनता से वादा किया था और अब 2025 के जनवरी में उत्तराखंड में यूसीसी लागू हो जाएगा। हरिद्वार जिले में विभिन्न मदों से नवनिर्मित कई योजनाओं का शिलान्यास आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसमें मुख्य रूप से खनन न्यास निधि से बने सिटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स समेत कुल 239 योजनाएं शामिल हैं।
कुल 54 करोड़ 31 लाख 55 हजार रुपये की लागत से तैयार योजनाओं के लोकार्पण से आमजन को इसका लाभ मिलने लगेगा।सीएम खनन न्यास निधि से कराए जाने वाली कुल 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें मुख्य रूप से 8 करोड़ 88 लाख की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सालियर को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना है।
इसी तरह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण एचआरडीए से कराए गए कार्यों में मुख्य रूप से भल्ला स्थित नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं मां मनसा देवी स्वागत द्वार का विकास कार्य भी शामिल है। सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तहत जो कार्य कराए गए हैं, उनमें क्रिकेट प्रैक्टिस पिच एवं बॉक्स क्रिकेट को 236.51 लाख से तैयार किया गया है। इसी तरह लॉन टेनिस कोर्ट जिसकी लागत 307.75 लाख है। फुटसल कोर्ट की लागत 165.00 लाख, स्क्वैश कोर्ट एवं जिम की कुल लागत 976.74 लाख बताई गई है। बैडमिंटन कोर्ट को 742.93 लाख से तैयार किया गया है।
मां मनसा देवी स्वागत द्वार का निर्माण कार्य 20.00 लाख रुपये से पूरा किया गया है। 21 करोड़ 16 लाख की इन योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसी तरह जिले के विभिन्न निकायों में कुल 183 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इनकी कुल लागत 24 करोड़ 27 लाख 55 हजार रुपए स्वीकृत है।
जरा इसे भी पढ़े
हमारा हर निर्णय युवाओं को केंद्र में रख कर लिया जा रहा : मुख्यमंत्री
सीएम धामी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
मुख्यमंत्री ने भीषण बस दुर्घटना पर जताया दुख
 
            


