सीएम धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

CM Dhami honored the meritorious students
सीएम धामी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।

CM Dhami honored the meritorious students

रूद्रपुर। CM Dhami honored the meritorious students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रपुर, उधम सिंह नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

उन्होंने उधम सिंह नगर जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ( 10वी-12वी ) को स्मृति चिन्ह, पुरस्कार देकर सम्मानित किया, एवं कोरोना काल के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्रों को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, यह छात्र आने वाले समय में उत्तराखंड एवं देश के विकास में अपना अहम योगदान निभाएंगे।

उन्होंने कहा हमें अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ अपने सपनों को साकार करने में जुट जाना चाहिए, उन्होंने कहा समय बहुत बहुमूल्य होता है, जिसका सदुपयोग करना ही हमारे जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएगा।

आज लोगों की उम्मीद देश के युवाओं से है, उन्होंने कहा आप हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करें, अपना हर पल हर क्षण अपने सपनों को समर्पित करें एवं अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें।

एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही : CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है।

आज का भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत है। मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का ही प्रभाव है कि हमारे देश की प्रतिभाये देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं।

विधायक शिव अरोड़ा ने मेधावी विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन व संकल्प के आधार पर उपलब्धि मिली है, उन्होंने कहा कि पूर्ण मनुष्य वह हैं जो केवल स्वयं तक ही सीमित न रहे बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं, समाज सेवा करते हैं और अच्छे नागरिक बनते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगपुरुष, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।

शीघ्र ही रुद्रपुर को जलभराव से भी निजात मिलेगी : CM Dhami

उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान रुद्रपुर शहर मिली बड़ी शौगातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कि मंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी विकासशील सोच के कारण ₹ 50 करोड़ की लागत से उत्तर भारत की पहली मल्टी स्टोरी पार्किंग बहुत जल्द रुद्रपुर में बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में जलभराव की स्थिति से स्थाई निजात दिलाने के लिए सर्वे के आदेश दिए थे, जिसका 1 सितंबर को टेंडर हो चुका है, शीघ्र ही रुद्रपुर को जलभराव से भी निजात मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयासों से अब शहर को जाम से भी निजात मिलने वाली है क्योंकि 821 करोड रुपए से शीघ्र ही रुद्रपुर बाईपास का निर्माण होने जा रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, उज्जवल गगनेजा, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

पिटकुल में प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई
मुख्यमंत्री ने की रक्तदान करने की अपील
पीएम के जन्मदिन पर सीएम ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत