CM Dhami: Formidable and a Master Strategist
हल्द्वानी। CM Dhami: Formidable and a Master Strategist केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम धामी ने इन चार सालों में धुआंधार काम किया है. उन्होंने कहा कि सीएम धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर भी हैं। केन्द्रीय रक्षामंत्री धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि को बल रहे थे। अपने संबोधन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड की यह भूमि वेदों और देवों की भूमि है।
उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव से अच्छी तरह परिचित हूं। यहां के लोगों में पर्वत सी अटलता देखने को मिलती है। राजनाथ सिंह ने कहाकि उत्तराखण्ड आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है। यह ऋषि-मुनियों की धरती है। यह तपोभूमि है. यहां की ज्ञान, साधना और संस्कारों की परंपरा पूरे राष्ट्र को दिशा देती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व और आपके मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के हर मोर्चे पर ऊँचे स्ट्राइक रेट के साथ आगे बढ़ रहा है।
– आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी pic.twitter.com/mxT3RbCvve
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 21, 2026
राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि, तपोभूमि होने के साथ ही वीर भूमि भी है। जब भी देश की सीमाओं की सुरक्षा की बात आती है तो उत्तराखण्ड के वीर इसमें पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। पिछले पाँच वर्षों से धामी जी मुख्यमंत्री हैं, जबकि 9 वर्षों से भाजपा की सरकार है। यह कार्यकाल असाधारण है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की जो चिंता की है। उसके लिए उनका आभार।. उत्तराखण्ड सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों की अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ करने का कार्य किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में हमने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था।
उस समय मैंने कहा था कि हमारे ये धामी ‘धाकड़ धामी’ हैं, और अब मैं कहता हूं कि मुख्यमंत्री धाकड़ होने के साथ ही ‘धुरंधर धामी’ भी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा चार वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी ने चैका मारा है. छह वर्ष पूरे होने पर धामी छक्का मारने में भी कामयाब होंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने तेजी से विकास किया है। बुनियादी ढांचे का विकास हो, पर्यटन को नई दिशा देना हो या युवाओं को रोजगार देना, हर क्षेत्र में धामी ने अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहाकि उत्तराखण्ड की धरती नारी सशक्तिकरण की भी भूमि है। यह कर्णावती, गौरा देवी और बछेंद्री पाल की धरती है। यहां की बेटियों ने अपने कार्यों से पूरे भारत का नाम रोशन किया है। सरकारी सेवाओं में भी यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है।
उन्होंने कहाकि सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम का निर्माण किया गया है। यहां चारधाम ऑल वेदर रोड पर काम चल रहा है। यह एक ऐतिहासिक परियोजना है। पहले यात्रियों को जोखिम भरी सड़कों पर सफर करना पड़ता था, अब इस परियोजना के माध्यम से सुरक्षित और हर मौसम में चलने योग्य सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले उत्तराखण्ड में घोटाले होते थे, लेकिन अब यदि कोई घोटाला करता है तो उसका स्थान जेल होता है। 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाकर उत्तराखण्ड सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
उन्होंने कहाकि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही संस्कृति का भी केंद्र है, जिसकी पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहाकि आज पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित हैं। युद्ध के बीच हमारे प्रधानमंत्री ने अब तक भारत को संकट में नहीं फसने दिया है। मेरी जनता से अपील है कि वो इस कार्य के लिए मोदी जी का समर्थन करें।
जरा इसे भी पढ़े
देश में और अधिक गुरुकुल हों स्थापित : राजनाथ सिंह
हमारा मान-सम्मान हमारी संस्कृति से जुड़े रहने पर ही है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी











