CM Dhami did Kanya Puja
देहरादून। CM Dhami did Kanya Puja मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।
देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा-अर्चना कर माता सिद्धिदात्री से समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की। pic.twitter.com/79u7ONqgIM
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 14, 2021
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी/दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व, हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील भी की है।
जरा इसे भी पढ़े
त्योहारी सीजन को देखते हुए डीएम एवं एसएसपी ने किया बाजारों का निरीक्षण
सीएम ने 105 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
तुलाज में राज्य चुनाव आयोग ने चलाया जागरूकता अभियान