हैकरों के का दावा, अगर इन आंकड़ों को जारी किया तो भारत में मच जायेगा हड़कंप

hacker

नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कांगेस पार्टी और उसके बाद विजय माल्या का ट्विटर एकाउंट हैक करने वाले हैकर ग्रुप लीजन के निशाने पर अब भारतीय संसद की वेबसाइट है। हैकर ग्रुप लीजन के एक सदस्य ने एक चैट इंटरव्यू में कहा है कि उनका अगला टारगेट संसद की वेबसाइट है, जो कि काफी बड़ा निशाना है। इसमें कई बड़ी मछलियां हैं। एक इंटरव्यू में लीजन ने दावा किया है कि वह अपोलो अस्पताल के सर्वर तक अपनी पहुंच बना चुका है। अपोलो में करीब तीन महीने भर्ती रहने के बाद जयललिता का निधन हो गया था। लीजन ने अभी तक उन सर्वरों से मिले आंकड़ों को जारी करने के लिए कुछ सुनिश्चित नहीं किया है। उसका दावा है कि इससे भारत में हड़कंप मच सकता है। हैकर समूह ने यह भी दावा किया कि भारत की डिजिटल बैंकिंग प्रणाली साइबर हमलों की चपेट में है।

इंटरव्यू में दावा किया गया कि भारत के 40 हजार से अधिक सर्वरों को हैक किया गया है। ये तो बस शुरुआत है। इस हैकर ग्रुप ने पत्रकार बरखा दत्त और रवीश कुमार का भी ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था। हैक किए गए इस ट्विटर हैंडल से हैकर्स ने बरखा दत्त के ईमेल आईडी की तमाम जानकारी शेयर कर दी जो 1.5 जीबी की हैं। लीजन नाम के इस हैकर ग्रुप ने रवीश कुमार के हैक किए गए ट्विटर एकाउंट से कहा है कि अगला नंबर ललित मोदी का है। इस ग्रुप ने लोगों से ललित मोदी का अकाउंट लीक के लिए तैयार रहने को कहा है। ऐसा नहीं है कि सिपर्फ इनका ही ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है। चाहे फेसबुक पफाउंडर मार्क जकरबर्ग हों या फिर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, इन सबके अकाउंट कथित तौर पर हैक किए गए थे।