प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन

City Kirtan organized on the occasion of Prakash Parv
श्री गुरु नानक देव के 554 वें पावन प्रकाश पर्व आयोजन किया गया।


देहरादून। City Kirtan organized on the occasion of Prakash Parv श्री गुरु नानक देव के 554 वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के तत्ववाधान में नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा पटेल नगर से किया गया। संगत की और से गुरबाणी गायन से द्रोण नगरी गूंज उठी व वातावरण भक्तिमय हो गया, संगत ने गुरु महाराज को मात्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारा पटेल नगर में अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान कर नगर कीर्तन की आरम्भता हुई। नगर कीर्तन गुरुद्वारा पटेल नगर से सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर से पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खी बाग़ पुलिस चौकी से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रात्रि करीब 8 बजे सम्पन्न हुआ।

नगर कीर्तन के मुख्य आकर्षण पंज प्यारों की अगुआई में सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में बिराजमान गुरु महाराज की सवारी, गतका पार्टियों के हैरतअंगेज करतब, पंजाब पाइप बैंड शब्द गायन करते गुरद्वारों के शब्दी जत्थे, सड़क की साफ सफाई करते श्रद्धालु, पंज प्यारों की भेषभूषा में सजे स्कूली बच्चे, जगह-जगह लगे जलपान के स्टाल, नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा व प्रसाद वितरण की सेवा श्रद्धालुजन कर रहे थे।

महासचिव गुलज़ार सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश पर्व 27 नवम्बर को गुरुद्वारा रेस कोर्स के खुले पंडाल में मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह चान्ना, सतनाम सिंह, सेवा सिंह मठारु, देविंदर सिंह भसीन, गु. पटेल नगर के महासचिव जगजीत सिंह, जसविंदर सिंह मोठी, बलबीर सिंह साहनी, गुरविंदर पाल सिंह सेठी, देविंदर पाल सिंह मोंटी, राजिंदर सिंह राजा, बृजमोहन सिंह, गुरमीत सिंह हैप्पी, रविंदर पाल सिंह गोल्डी, गोल्डी दुग्गल,करतार सिंह व ईश्वर सिंह आदि शामिल है।

जरा इसे भी पढ़े


गुरू गोविन्द सिंह का प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु नानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व
हरेला पर्व लोक संस्कृति को समर्पित पर्व : प्रो. अनीता रावत