चीता पुलिस कर्मियों ने दिखाई ईमानदारी

Cheetah police personnel show honesty
Cheetah police personnel show honesty

देहरादून। Cheetah police personnel show honesty चीता पुलिस कर्मी ने एक व्यक्ति का हैंड पर्स वापस करके ईमानदारी की मिसाल कायम की है। चीता पुलिस कर्मी ने हैंड पर्स की नकदी व सामान व्यक्ति को सकुशल वापस लौटा दिया। जिससे उत्तराखण्ड की पुलिस की छवि भी जनता के बीच मित्र पुलिस की तरह से बनती दिखी।

चीता 33 कर्मचारी कांस्टेबल 581 शिवचरण व कांस्टेबल 922 राधा कृष्ण भारती को विधानसभा के पास रोड पर एक हैंड पर्स मिला जिसमें 16,050 रुपए नगद, एटीएम कार्ड आधार कार्ड लाइसेंस पैन कार्ड अन्य जरूरी दस्तावेज आदि सामान मिला।

जिसमें आधार कार्ड में दिए गए नाम पते नवीन बिष्ट पुत्र सुखदेव सिंह बिष्ट निवासी -6 सेक्टर 1 डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून लिखा था। उसके बाद नवीन बिष्ट से संपर्क कर चीता कर्मचारी गणों द्वारा इमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उस सारे सामान सुरक्षित नवीन बिष्ट के सुपुर्द किया। जिस पर नवीन बिष्ट व आसपास मौजूद स्थानीय लोगो ने चीता कर्मचारी व उत्तराखंड पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।

जरा यह भी पढ़े