बीएसएफ की महिला जवान के साथ छेड़छाड़

BSF women cadet
बीएसएफ की महिला जवान के साथ छेड़छाड़ BSF women cadet

देहरादून। देहरादून में बीएसएफ की महिला जवान (BSF women cadet ) के साथ छेड़छाड़ हुई है। महिला जवान देहरादून के डोईवाला में एवरेस्ट मिशन की ट्रेनिंग के लिए आई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की ही यूनिट का हेड कांस्टेबल है।

पुलिस के अनुसार बीएसएफ का डोईवाला में ट्रेनिंग सेंटर है। यहां एवरेस्ट मिशन की ट्रेनिंग के लिए एक उड़ीसा निवासी महिला जवान आई हुई थी। महिला जवान रविवार रात को देहरादून पहुंची। जब रात में उसे कोई साधन डोईवाला जाने के लिए नहीं मिला तो उसने अपनी ही यूनिट के चकराता निवासी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को फोन किया। सुरेंद्र सिंह इन दिनों दून में छुट्टी पर आया हुआ था। आरोप है कि सुरेंद्र मदद के बहाने रेलवे स्टेशन पहुंचा। वह उसे डोईवाला छोड़ने के बजाय राजपुर रोड के होटल में ले आया।

महिला कांस्टेबल ( BSF women cadet ) ने किया था विरोध

आरोपी हेड कांस्टेबल ने महिला जवान को कहा कि डोईवाला दूर है। बीच में जंगल का रास्ता रात में जाना ठीक नहीं। महिला कांस्टेबल उसकी बातों में आ गई। दोनों ने होटल में कमरा ले लिया। आरोप है कि रात में आरोपी ने महिला जवान से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला कांस्टेबल ने इसका विरोध किया। उसने मदद के लिए पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपी ने उसका फोन छीन लिया और उससे छेड़छाड़ की।




महिला जवान रातभर मदद के लिए प्रयास करती रही पर मदद नहीं मिली। सुबह उसे होटल के रूम में एक इमरजेंसी बटन दिखाई दिया। पीड़िता ने उसे दबाया तो होटल का स्टाफ मदद के लिए पहुंचा। इस बीच आरोपी हेड कांस्टेबल वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला जवान को वहां से निकाला। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर बीएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जरा इसे भी पढ़ें :