16 साल के प्रेमी ने 71 साल की प्रेमिका से की शादी

Marrige

सुमात्रा। इंडोनेशिया में 16 वर्षीय पुरुष न केवल अपने से 4 गुना बड़ी महिला के प्यार में गिरफ्तार हुआ बल्कि उसने अपने प्यार को सच साबित करने के लिए 71 वर्षीय महिला को पत्नि बना लिया। यह असामान्य शादी हाल ही में इंडोनेशिया के दक्षिणी द्वीप सुमात्रा में उस समय हुआ जहां 16 वर्षीय सलामत रियाद अपनी 71 वर्षीय प्रेमिका रूही को दुल्हन बनाकर घर ले आया।
शादीशुदा जोड़े का कहना है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उन्होंने अपने परिवार पर दबाव डाला कि शादी से इनकार के मामले में वे दोनों अपने जीवन को समाप्त कर लेंगे।
Married
यह नहीं मालूम कि सलामत और रूही का प्यार कब परवान चढ़ा लेकिन इतना जरूर पता चला है कि इन दोनों की शादी इसी सप्ताह सुमात्रा गांव किरण गढ़ गांव के प्रधान के घर हुई। हालांकि इस विवादित शादी में मेहमानों की संख्या सीमित थी लेकिन खबर मिलते ही जनता का हुजूम उमड़ आया और सैकड़ों बिन बुलाए मेहमान भी प्रेमी जोड़ों को देखने चले आए।

दूल्हे और दुल्हन की उम्र में 55 साल का अंतर है लेकिन इसके बावजूद सलामत ने लाख मिन्नत करने के बाद अपने माता पिता को मना लिया और वह उसकी शादी में शरीक भी हुए जबकि रूही की इससे पहले दो शादियां हो चुकी थीं और उसका एक 19 वर्षीय बेटा और 75 वर्षीय भाई जो उसके एकमात्र करीबी रिश्तेदार हैं और दोनों इस शादी से नाराज हैं। सलामत ने रूही से शादी का अनुरोध उसके बेटे से की जो पहले तो हैरान रह गया लेकिन बाद में उसने सलामत का संदेश गांव के मुखिया (चैधरी) को पहुंचाया जहां से आश्चर्यजनक रूप से यह शादी की अनुमति तो मिल गई लेकिन शर्त यह रखी गई कि लड़के के माता-पिता भी इस पर सहमत हो।
जरा इसे भी पढ़ें : OMG मरीज के पेट से निकला कुछ ऐसा कि आप भी रह जायेंगे हैरान

इस असाधारण शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और जनता उस पर विश्वास नहीं कर पा रही लेकिन अब इस खबर की पुष्टि हो चुकी है कि यह शादी वास्तव में हुई है। सलामत ने रूही को महेर में 15 डॉलर अदा किए हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : देखिए हजारों जहरीली बिच्छुओं के साथ रहने वाली बिच्छू रानी
जरा इसे भी पढ़ें : कोर्ट का आदेश कब्र पर उगा सकेंगे सब्जियां