Board dissolved to serve political interests
देहरादून। Board dissolved to serve political interests उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के ऐलान के बाद से ही विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रहा है। वहीं चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सरकार की चारों धामों के दान पात्रों पर नजर थी। लेकिन कांग्रेस और पंडा पुरोहितों ने जिस तरह से लगातार सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन किया, उसके चलते सरकार को झुकना पड़ा और अपने तानाशाही रवैए से हटना पड़ा।
यह कांग्रेस के संघर्ष की जीत है, यह हमारे तीर्थ पुरोहितों की एकता की जीत है कांग्रेस सदैव ही पुरोहितों एवं हकहकूक धारियों के साथ थी यह हमारे संयुक्त संघर्ष की जीत है।
सरकार की नजर मंदिरों में चढ़ने वाले चढ़ावे पर थी, सरकार की मंशा इस पर डाका डालने की थी।#हारा_घमंड_जीता_उत्तराखंड pic.twitter.com/w4KggJaYXi— Ganesh Godiyal (@UKGaneshGodiyal) November 30, 2021
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने खुश मन से यह निर्णय नहीं लिया है, लेकिन मजबूरी वश अपने राजनीतिक जमीन को खिसकता हुआ देख अपने राजनीतिक हितों को साधते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि इस बात का पर्दाफाश हो चुका है कि सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है। इस दौरान देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाई दी।
जरा इसे भी पढ़े
देवस्थानम बोर्ड को भंग करना बना सरकार की मजबूरी : हरीश
क्रमिक अनशन के तीसरे दिन उक्रांद ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
मुख्यमंत्री धामी ने किया देवस्थानम बोर्ड भंग करने का ऐलान