Home national उजागर होंगे कालाधन रखने वालों के नाम

उजागर होंगे कालाधन रखने वालों के नाम

Black money

वाराणसी। नोटबंदी के बाद विदेशों में जमा काला धन वापस लाने और खातेदारों के नाम उजागर करने के बहाने मोदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस के नेताओं और विपक्षी दलों को जोरदार सियासी पंच करने की तैयारी भाजपा कर चुकी है।

शनिवार को घौसाबाद स्थित भाजपा के मीडिया सेन्टर में आये केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि चार्जशीट फाइल होते ही काला धन रखने वालों के नाम उजागर कर देये जाएंगे। इससे जुड़े हिन्दुस्थान समाचार के सवाल पर कानून मंत्री ने कहा कि विदेशों में जमा काला धन का पता लगाने के लिए गठित विशेष जांच टीम एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए सिंगापुर, मारीशस और अन्य विदेशी सरकारों से सहयोग भी मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले नाम उजागर कर देने से विदेशी सरकारों के सहयोग पर भी असर पड़ता। बताया कि कालाधन वापस लाने और इस पर लगाम डालने के लिए मनी लांड्रिंग एक्ट को मजबूत किया गया। नोटबंदी के बाद देश में 65 हजार करोड़ रूपया आया। इससे नक्सलवाद अलगाववाद सेक्स व्यापार की भी कमर टूट गयी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट बार्डा पर कार्यवाही के सवाल पर कहा कि बगैर चार्जशीट फाइल हुए कोई कार्रवाई सरकार करती तो लोग कहते कि प्रतिशोध में कार्यवाही की गयी है। सरकार लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। हमारा जो संकल्प और प्राथमिकता रही है, उसी के तहत एसआईटी का गठन किया गया है।