भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की अपनी टीम की घोषणा

BJP state president Mahendra Bhatt announced his team

BJP state president Mahendra Bhatt announced his team

8 उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री व 8 मंत्री बनाए

देहरादून। BJP state president Mahendra Bhatt announced his team भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

खिलेंद्र चैधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, आदित्य चैहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक व विकास शर्मा को बनाया गया है।

कौस्तुभानंद जोशी कार्यालय सचिव, मनवीर सिंह चौहान मीडिया बनाए गए हैं। पुष्कर सिंह काला व ऋषि कंडवाल प्रकोष्ठ प्रभारी बनाए गए हैं। अनिल शाही व रमेश गड़िया को प्रदेश विभाग प्रभारी बनाया गया है।

शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी आशा नौटियाल को सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश राणा और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी इंतजार हुसैन को दी गई है।

जरा इसे भी पढ़े

उत्तराखंड से घोटाले व दलाल संस्कृति का सफ़ाया करेगी भाजपा : महेंद्र भट्ट
हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिए : महेंद्र भट्ट