BJP leader Umesh Agarwal dies
देहरादून। BJP leader Umesh Agarwal dies भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का आज तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे व पिछले कुछ वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे।
उनका कैंसर का इलाज सिंगापुर में चल रहा था। अभी कुछ दिन पहले ही देहरादून आये थे। आज दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा सुभाषनगर स्थित आवास से लखीबाग के लिए चलेगी। उनके निधन पर भाजपा समेत कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उमेश अग्रवाल के निधन पर दुख जताते हुये कहा कि यह पार्टी के लिए एक और असहनीय झटका है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।
बता दें कि उमेश अग्रवाल पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के सबसे करीबी में गिने जाते थे। और धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदार था। साथ ही महापौर की दौड़ में भी थे। देहरादून में उनकी पहचान व्यापारी नेता के रूप में थी।