सबको साथ लेकर चल रही भाजपा : इंतजार हुसैन

BJP is taking everyone along

BJP is taking everyone along

हाजी सलीम के आवास पर मना भाजपा का स्थापना दिवस

देहरादून। BJP is taking everyone along भाजपा सबकों साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, यही वजह है कि भाजपा आज दुनिया में सबसे बढ़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह कहना है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का।

मंगलवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मोर्चा प्रदेश मंत्री हाजी सलीम के आवास मेहुंवाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष इंतिजार हुसैन ने कहा कि पार्टी ने अपने स्थापना के बाद से ही लगातार जनहित के मुद्दों को उठाया है।

सभी वर्गो को साथ लेकर चलने की नीति पर काम किया है। केंद्र व राज्यों में सरकार आने के बाद अल्पसंख्यक समाज के उत्थान को कई योजनाओं को शुरू किया है, जिनका लाभ हजारों लोगों को मिल रहा है।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री हाजी सलीम अहमद ने कहा कि पार्टी का कारवां मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। केंद्र व राज्य सरकार समाज के कल्याण के लिये निरंतर काम कर रहीं हैं।

इससे पूर्व हाजी सलीम के आवास पर पार्टी का झंड़ा फैहराया गया, मिष्ठान वितरित कर पार्टी के स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा गुलफाम शैख, महानगर अध्यक्ष जावेद आलम, गढ़वाल मंडल के सह संयोजक राव जमील, नावेद आलम, बिलाल अहमद व इसराइल मलिक आदि मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

प्रशासन और जनता में ना हो कोई दूरी : मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल का विकास भाजपा ही कर सकती : सतपाल महाराज
एमआई-17 हेलीकॉप्टर से बुझाई जंगल में लगी आग