भाजपा ने 90 कार्यकर्ताओं को किया पार्टी से निष्कासित

BJP expelled 90 workers from the party

BJP expelled 90 workers from the party

देहरादून। BJP expelled 90 workers from the party उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने पार्टी से 90 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी थी।

लेकिन हिदायत के बावजूद जब कार्यकर्ता नहीं मानें तो हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि अगर कोई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता अनुशासनहीनता के दायरे में आएंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.देवेंद्र भसीन ने बताया कि इस सूची में शामिल 90 नामों में पूर्व में जारी सूची के 40 नाम भी शामिल हैं। उस समय इन 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही शुरू की गई थी।

अब प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर पूर्व घोषित 40 पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं व 50 नए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पद मुक्त करने के साथ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

जरा इसे भी पढ़ें

नगर निगम फड़, ठेले वालों से अवैध रूप से वसूले 1.43 करोड़ रूपये
भू-माफियाओं की दबंगता, मरपीट करके जमीन पर कर रहे कब्जा
मंत्रियों और रसूखदारों के निजी मेडिकल कॉलेज में छात्रों का भविष्य लगा दांव पर