भाजपा व सपा दंगा कराने वाली पार्टी: शौकत

मेरठ। आल इंडिया मजलिस इत्तिहादुल मुस्लेमीन के प्रदेश संयोजक शौकत अली ने कहा कि भाजपा और सपा दंगा कराने वाली पार्टी है। बीजेपी और सपा को सत्ता में आने से सिर्फ मजलिस पार्टी रोक सकती है। यदि बसपा से मजलिस पार्टी का गठबंधन हुआ तो हम सपा और बीजेपी को सत्ता में आने से रोक देगे।
साथ ही शौकत अली ने कहा कि अगर बसपा से गठबंधन होता है तो ठीक वरना मजलिस अकेले उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। वहीं उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा सपा और आरएलडी की देन थी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा नोट बंदी का फैसल गलत है। इसकी वजह से मजदूर एवं किसानो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मजदूरों को तो काम ही मिलने बंद हो गये है और भुख मरने के नैबत आ गई है।