Home Uttarakhand Dehradun बिनसर वनाग्नि में मृतक और घायलों के पीड़ित परिजनों से मंत्री रेखा...

बिनसर वनाग्नि में मृतक और घायलों के पीड़ित परिजनों से मंत्री रेखा आर्य ने मुलाकात कर बंधाया ढांढस

Binsar forest fire
पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित करते मंत्री रेखा आर्य।

अल्मोड़ा। Binsar forest fire उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के ग्राम सौडा भेटुली अयारपानी पहुंची जहां उन्होंने विगत दिनों बिनसर क्षेत्र में वनाग्नि की घटना में अपने प्राण गवाने वाले और घायल कर्मियों के पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा उक्त घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए घायलों को एम्स दिल्ली रेफर करने के साथ ही उचित मुवावजा दिया गया।साथ ही दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।वहीं उन्होंने मृतक और घायल पीआरडी जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

कैबिनेट मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।उन्हें हर संभव मदद मिले इसका प्रयास किया गया है।कहा कि वनाग्नि में जो घायल हुए हैं उन्हें बेहतर उपचार मिले इसके लिए घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।कैबिनेट मंत्री ने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को 1.50 लाख और घायल पीआरडी जवान के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किये।साथ ही उन्होंने मृतक पीआरडी जवान के परिजनों को कहा कि मृतक के आश्रित को नौकरी दी जाएगी।

कहा कि उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल फायर वाचर कृष्ण कुमार पुत्र नारायण राम ग्राम भेटुली, अयारपानी तहसील व जिला अल्मोड़ा,पीआरडी जवान श्री कुन्दन सिंह नेगी पुत्र  प्रताप सिंह नेगी,ग्राम खांखरी तहसील व जिला अल्मोड़ा,वाहन चालक भगत सिंह भोज पुत्र बचे सिंह ग्राम भेटुली, अयारपानी तहसील व जिला अल्मोड़ा|

दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट पुत्र बद्री दत्त भट्ट ग्राम घनेली तहसील य जिला अल्मोड़ा और मृतक वन बीट अधिकारी त्रिलोक सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी उड़लगांव बाड़ेछीना तहसील व जिला अल्मोड़ा, दैनिक श्रमिक दीवान राम पुत्र पदी राम ग्राम सौडा कपडखान तहसील व जिला अल्मोड़ा,फायर वाचर करन आर्या पुत्र आनन्द राम ग्राम भेटुली तहसील व जिला अल्मोड़ा,पीआरडी जवानपूरन सिंह पुत्र दीवान सिंह ग्राम कलीन तहसील व जिला अल्मोड़ा के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करती हूँ।

मंत्री रेखा आर्या ने चतुर्थ बाल विधानसभा के कार्यक्रम में की शिरकत
देवभूमि उत्तराखंड में अंत्योदय का संकल्प साकार : रेखा आर्या
खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पास