4000 लड़कियों को हराते हुए लड़के ने जीता ब्यूटी कॉन्सर्ट

Beauty contest
4000 लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए लड़के ने जीता Beauty contest
हिना आज़मी

दोस्तों, हमारे आस- पास आये दिन Beauty contest होते रहते हैं। इनमे खूबसूरत लडकियों की लाइन लग जाती है, फिर जज उनमे से सबसे बेहतरीन छांटकर उसे विजेता घोषित करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि ब्यूटी कांटेस्ट में विजेता कोई लडकी नही बल्कि लड़का हो सकता है, तो आज हम ऐसी ही कहानी आपको सुनाने जा रहे है।

महिलाओं के सौंदर्य प्रतियोगिता हो और आखिरी समय में पता चले की विजेता लड़का है, तो आयोजकों के होश गुम होना स्वभाविक ही है।  कजाखस्तान में 22 साल के इली डिजाइलेव नाम के एक युवक की दोस्तों से इस बात को लेकर शर्त लगी की लड़कियों की सौंदर्य प्रतियोगिता में लड़के भी जीत सकते हैं।

Beauty contest

बेहतरीन अंदाज़ और अदाओं कि वजह से वो विजेता बना

दोस्त नही माने फिर इसे साबित करने के लिए उसने  मिस वर्चुअल कजाखस्तान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वह एरीना एलीविया नाम से करीब 4000 प्रतियोगिताओं प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में जा पहुंचा। बेहतरीन अंदाज़ और अदाओं कि वजह से वो विजेता बना, लेकिन क्राउन पहनाए जाने से पहले ही इली ने खुद इसका भेद खोलते हुए बताया कि वह लड़का है।





बाद में इली ने स्वीकारा किया कि यह धोखाधड़ी उसे अंदर ही अंदर कचोट रही थी, इसलिए उसने अंजाम की परवाह किए बिना ही सच बताने का फैसला किया। इसके बाद उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया और दूसरे स्थान पर रही लड़की को विजेता घोषित कर दिया गया। कुछ भी हो उसने शर्त जीत ली और सबको चौका दिया।

जरा इसे भी पढ़ें :