प्रकाश सिंह बादल पर फेंका जूता

चंडीगढ़। पंजाब के लम्बी विधान सभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंके जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने जूता फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लम्बी विधान सभा क्षेत्र में सभा कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने उनकी तरफ जूता फेंक दिया। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक का नाम विक्रम है। जो बरनाला का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक ने घटना के बाद नारेबाजी भी की। इसके पहले भी मुख्यमंत्री पर 2014 में जूता फेंकने का प्रयास किया गया था।