Home Uttarakhand Rudrapur अगला आॅटोवेशन देहरादून में

अगला आॅटोवेशन देहरादून में

Autovetion 2018

दो दिवसीय Autovetion 2018 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

रूद्रपुर। रूद्रपुर में दो दिवसीय महामेगा ‘आॅटोवेशन-2018 (Autovetion 2018) ’ का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। आॅटोवेशन के दूसरे दिन की शुरूआत मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित एलएससी इंफ्रांटेक प्रा0 लि0 के एमडी अभिषेक व कुमार आॅटो रूद्रपुर के सीईओ संदीप जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

अंबिका ने बताया कि इस दो दिवसीय आॅटोवेशन में लोंगो का काफी अच्छा रूझान देखने को मिला। रूदपुरवासियों ने आॅटोवेशन फायदा उठाया और अपने मन पसंद ब्रांड वाली गाड़ियां बुक कराई। जिसमें बीएमडब्ल्यू, मिनी मर्सिडीज बेंज, जींप, राॅयल इन्फील्ड, निसान, टाटा इत्यादि ब्रांड शामिल हैं। उन्होंने समस्त रूद्रपुर वासियों का सुक्रिया अदा किया और वायदा किया कि वे भविष्य में भी इस तरह र्के इंवेंट आयोजित करते रहेंगे।

कलाकारों ने सुन्दर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया

उन्होंने कहा कि अगला आॅटोवेशन देहरादून में होगा। आॅटोवेशन के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने सुन्दर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्विज़ शो, सुंदर माॅडलों द्वारा कैटवाॅक एवं गिफ्ट भी वितरित किये गये। ए वन इंड्रस्टिज के गौरव जी ने आॅर्गनाईजर रिदमलवर्स का धन्यवाद किया और भविष्य में जब भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे वे उनका साथ देंगे।




अंबिका ने अपने सभी साथियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने विशेष रूप से कृष्णा मोहन एडवाईजर रिदमलवर्स और नवीन कुमार बर्ड आॅटोमोटिव गुड़गांव का धन्यवाद किया जिन्होंने उनका साथ दिया। अंबिका र्ने इंवेंट स्पाॅन्सर जेजे कंस्ट्रक्शन, जनता रीलिंग, जतिन होटल हल्द्वानी व बीबीएम रूद्रपुर का भी धन्यावद किया।

जरा इसे भी पढ़ें :