भोरंज विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारः वीरभद्र सिंह

सुजानपुर । मुख्यमंत्राी वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी भोंरज विधनसभा में होने वाले उप चुनाव को लिए पूरी तरह से तैयार है। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ विधयक ईश्वर दास ध्ीमान के निर्धन से खाली हुई है। 82 वर्षीय ध्ीमान का बीमारी के चलते इसी महीने निध्न हो गया था। वीरभद्र सिंह ने रविवार को सुजानपुर में कहा कि हालांकि इस सीट पर उप चुनाव के लिए अंतिम निर्णय चुनाव आयोग ही लेगा। उन्होने कहा कि 2017 में होने वाले विधनसभा चुनावों में युवाओं की भागीदार महत्वपूर्ण होगी और जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिए जाएंगे। यह युवाओं पर निर्भर करता है कि वे कितनी मेहनत करते हैं और पार्टी के प्रति कितनी जिम्मेदारी दिऽाते हैं। उन्होंने कहा कि टिकट सोच विचार कर ही दिए जाएंगे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि नोटबंदी पर विपक्ष द्वारा बुलाए गए भारत बंद में सोमवार को कांग्रेस पार्टी भाग लेगी जबकि सरकार की इसमें कोई भागीदारी नहीं होगी।