उत्तराखंड का एक और लाल सरहद पर शहीद

Indian army

परिवार व  पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चमोली। उत्तराखंड का एक और लाल सरहद पर शहीद हो गया है। जवान के शहीद होने से परिवार व पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सैनिक जगदीश पुरोहित को गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

चमोली जिले के जगदीश पुरोहित (34) को दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गोली लग गई थी। घायल अवस्था में उन्हें राजौरी स्थित सेना के हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगदीश जिले के गंडासू निवासी गोविंद राम पुरोहित के बेटे हैं। वह 15 साल पूर्व गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे।

 

 

वर्तमान में जगदीश महार रेजीमेंट में तैनात था। शहीद जगदीश का एक ढ़ेड साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। शहीद की पत्नी बच्चों के साथ गोपेश्वर में रहती है। उसे ही सेना के अधिकारी का फोन आया और तब उनके घायल होने की जानकारी दी गई थी। आपको जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सैनिक जगदीश पुरोहित को गोली लगी थी। घायल जगदीश को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

 

शहीद के शव को सम्मान के साथ उसके निवास स्थान भेजने की तैयारी की जा रही है। जहां सैनिक सम्मान के साथ उसकी अंत्योष्टि की जाएगी। वहीं परिजन सुचना पाकर सदमे आ गए है, घर व गांव में कोहराम बरपा है।