अर्जुन हत्याकांड में मां बीना समेत 05 आरोपी गिरफ्तार

Arjun murder case: Mother Bina among five arrested

देहरादून। Arjun murder case: Mother Bina among five arrested कर्नल के बेटे और अमरजीत गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के आरोप में मृतक अर्जुन की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल और एसके मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक अजय खन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के विरुद्ध अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई थी, जबकि दो शूटर आज तड़के ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिए गए थे।

गुरुवार देर शाम पत्रकारों से रूबरू एसएसपी अजय सिंह के अनुसार अर्जुन शर्मा की हत्या राजू और पंकज राणा (यमकेश्वर पौड़ी निवासी) ने 12 लाख रुपए की सुपारी लेकर की। राजू राणा ने बुधवार को तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा के सीने में गोली मारी थी। हत्या के बाद दोनों भाई (राजू और पंकज) फरार हो गए थे।

हत्यारों की धरपकड़ में जुटी पुलिस की अलग अलग जगह राजू और पंकज से बुधवार तड़के मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घड़ियां एसएसपी के अनुसार पूछताछ में शूटरों ने अर्जुन शर्मा की मां बीना का नाम लिया। कुल 12 लाख में सुपारी तय की गई थी और 03 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे। यह राशि अर्जुन की मां के पुराने साथी विनोद उनियाल ने मुहैया कराई और अन्य आरोपियों ने साजिश को अंजाम देने में मदद की।

जांच में सामने आया कि अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा और उनके सहयोगियों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जीएमएस रोड की अमरजीत गैस एजेंसी की संपत्ति का करीब 14 करोड़ रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें 8 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका था। शेष रकम और मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया। लिहाजा, सभी आरोपियों ने अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

देहरादून युवती हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलीं एसपी मुख्यालय, निष्पक्ष जांच का दिए आश्वासन
अंकिता भंडारी हत्याकांड : सीएम धामी ने की सीबीआई को संस्तुति
त्रिपुरा छात्र एंजेल चकमा हत्याकांड का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान