Home bollywood चोट के बाद भी शूटिंग करते रहे राजकुमार राव

चोट के बाद भी शूटिंग करते रहे राजकुमार राव

Rajkumar rao

मुंबई। पिछले दिनों फिल्म टैप्ड की शूटिंग के दौरान अभिनेता राजकुमार राव को चोट लग गई, लेकिन पैर में गंभीर चोट लगने के बाद भी वे लगातार शूटिंग करते रहे। इतना ही नहीं, उनके चोटिल पैर को भी सीन का हिस्सा बना दिया गया । वे कहते हैं कि मुझे बहुत दर्द हो रहा था, लेकिन शूटिंग करना जरुरी था।

राजकुमार राव ने अगले दिन डाक्टर को दिखाया, तो उनको आराम करने की सलाह दी गई, लेकिन इस सलाह को अनदेखा करते हुए राजकुमार राव ने दर्दनिरोधक दवाईयां लेकर अगले दो दिनों तक फिल्म की शूटिंग जारी रखी, ताकि फिल्म का शेडयूल गड़बड़ न हो। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म सिंगल कैरेक्टर की कहानी है। मई में इस फिल्म को मई में रिलीज किया जाना है। राजकुमार राव इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।