नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Accused of raping a minor arrested

चमोली। Accused of raping a minor arrested नंदानगर पुलिस ने फरार चल रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार पीड़िता के गर्भवती होने पर दुष्कर्म का यह मामला सामने आया था।

उसके बाद नंदानगर थाने में विगत माह 30 जनवरी को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई थी कि वर्ष 2025 में उनकी नाबालिग पुत्री को एक 24 वर्ष के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी द्वारा किसी को भी यह बात बताने पर धमकी दी गई।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस पे बताया कि नाबालिग युवती के पिता की तहरीर के आधार पर थाना नंदानगर में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं को दी गई थी। यह पूरा मामला नाबालिग से संबंधित होने के चलते चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए।

आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। वहीं,घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। फलस्वरूप पुलिस ने आरोपी को सुतोल टैक्सी स्टैंड,कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, दुष्कर्म की आशंका
नाबालिग से दुष्कर्म : कलयुगी पिता के कृत्यों में शामिल थी कलयुगी माँ, गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार