Home Front Page हमारा प्रयास श्रमिकों को सभी अच्छी सुविधा मिलते रहे : सीएम धामी

हमारा प्रयास श्रमिकों को सभी अच्छी सुविधा मिलते रहे : सीएम धामी

Workers should get good facilities

हरिद्वार। Workers should get good facilities मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस के समापन समारोह ने भाग लिया। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों और उद्योगों के बीच सामंजस्य स्थापित कर दोनों के विकास के लिए कार्य कर रहा है।

भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, आज भारतीय मजदूर संघ, मजदूरों के लिए और उसके साथ-साथ उद्योग, दोनों के विकास में एक अच्छा समन्वय बना रहा है। हमारा भी प्रयास है कि हमारे श्रमिकों को सभी अच्छी सुविधा पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलते रहे।

उत्तराखंड में भी हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि सब लोग मिलकर उत्तराखंड को एक समृद्ध और देश का श्रेष्ठ राज्य बनाए, इसमें हमारे श्रमिक भाई भी अपना योगदान दे रहे हैं और भारतीय मजदूर संघ इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है। उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

लगातार बड़ी संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के अलावा उत्तराखंड के अन्य दर्शनीय स्थलों के भी दर्शन कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि, कावंड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही उनके द्वारा कावंड़ मेले को लेकर समीक्षा बैठक ली जाएगी।

मॉनसून पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मॉनसून को लेकर भी तैयार है। उत्तराखंड में मॉनसून के दौरान कई दैवीय आपदाएं देखने को मिलती हैं, जिनको रोकी तो नहीं जा सकती लेकिन इस तरह की दैवीय आपदाओं के बाद रिस्पॉन्स टाइम को कम करके जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू हो, ऐसी व्यवस्था की जा सकती है।

सीएम धामी ने दिए हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच के आदेश
आज किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं : सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना