Home Uttarakhand Dehradun यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

Organized a workshop on marriage registration

देहरादून। Organized a workshop on marriage registration राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून के राजनीतिशास्त्र विभाग की और से उत्तराखंड सरकार के यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया के विषय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ.सरिता तिवारी ने पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करना है और किन-किन प्रमाणपत्रों को अपलोड करना है, इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे पति पत्नी की फोटो, वैकल्पिक दस्तावेज में विवाह आमंत्रण पत्र, अतिरिक्त दस्तावेज में संविधिक प्रावधान का प्रमाण, तलाक फरमान, जीवन साथी का मृत्यु प्रमाण पत्र, उत्तराखंड के निवासी के प्रमाण के लिये अधिवास प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, पुराना बिजली का बिल, किरायेदार सत्यापन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट उद्धरण (उन लोगों के लिए जो भारत के अलावा अन्य देशों के नागरिक है) पर समस्त स्टाफ को अवगत कराया।

महाविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व यूसीसी पोर्टल पर स्टाफ की विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को देख रहे विनोद मेहरा ने जानकारी देते हुए कहा कि आयु के प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, 10 कक्षा की मार्कशीट, पेन कार्ड, पासपोर्ट में से किसी एक को अपलोड किया जा सकता है। 27 जनवरी 2025 से पूर्व के विवाहों के लिए एक स्वघोषणा या सूचीबद्ध दस्तावेज जमा करना आवश्यक है जैसे-विवाह समारोह करने वाले अधिकारी द्वारा जारी विवाह समारोह पत्र।

कार्यालय की वरिष्ठ सहायिका गुंजन रावत ने बताया कि 26 मार्च 2010 के बाद हुए विवाहों का पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर सभी के लिए अनिवार्य है। महाविद्यालय में अभी तक 5 लोगों द्वारा विवाह का पंजीकरण किया गया है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो.सविता वर्मा, प्रो.ज्योति खरे, डॉ.आशुतोष मिश्रा, डॉ.रामचंद्र नेगी, डॉ.शैलेन्द्र सिंह, डॉ.धर्मेंद्र कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष ममता राजपूत, कार्यालय से भानुप्रिया, बसंत व रोहित कुमार आदि उपस्थिति रहे।

यूसीसी प्रांतीय सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं : सिब्बल
यूसीसी ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ प्रावधान मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई
यूसीसी के खिलाफ जमीअत व अन्य पहुंचे हाईकोर्ट