Home Uttarakhand Dehradun उत्तराखण्ड में पर्यटन व तीर्थाटन हो सदाबहार : पीएम मोदी

उत्तराखण्ड में पर्यटन व तीर्थाटन हो सदाबहार : पीएम मोदी

Pilgrimage should be evergreen in Uttarakhand

देहरादून/उत्तरकाशी। Pilgrimage should be evergreen in Uttarakhand प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। शीतकाल में उत्तराखंड में घाम तापो (सर्दियों में धूप सेंकना) पर्यटन स्पेशल इवेंट बन सकता है। उन्होंने लोगों और उद्योगपतियों से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील की।

हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि वे चाहते हैं कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन हो ऑफ सीजन ना हो। उन्होंने कहा कि सीजन ऑफ का नहीं, बल्कि ऑन का जमाना है। उत्तराखंड में सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, ऑफ सीजन सर्दियों में होटल, होमस्टे खाली पड़े रहते हैं। जो आर्थिकी में सुस्ती लाती है।

शीतकालीन सीजन में पर्यटकों को यहां का मौसम रोमांचित कर देगा। इसी समय पर यहां विशेष अनुष्ठान भी होते हैं। यहां जो अनुष्ठान किया जाता है वो हमारी प्राचीन और अद्भुत है। उत्तराखंड सरकार का साल भर पर्यटन का उद्देश्य यहां के लोगों को रोजगार देगा। उन्होंने कहा कि देश के बड़े हिस्से में जब कोहरा होता है और सूर्य देव के दर्शन नहीं होते, तब पहाड़ों पर लोग धूप का आनंद मिल रहा होता है।

उन्होंने कहा कि ये स्पेशल इवेंट बन सकता है। गढ़वाली में जिसे घाम तापो पर्यटन कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के कोने-कोने से लोग उत्तराखंड जरूर आए। खासकर कॉर्पाेरेट जगत के साथी विंटर टूरिज्म का हिस्सा बनें. मीटिंग, कॉन्फ्रेंस के साथ ही एग्जीबिशन के लिए विंटर में देवभूमि से दूसरी कोई जगह नहीं हो सकती।

उन्होंने बड़े-बड़े उद्यमियों से अपील कि वो सेमिनार के लिए उत्तराखंड आए। जिसके उनकी आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही, घर पर ही रोजगार मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ दौरे के दौरान मेरे मुंह से निकल पड़ा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। उन्होंने कहा कि वे देख रहे हें कि बाबा केदार के आशीर्वाद से वो भाव सच्चाई में बदल रहा है। ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के रास्ते खुल रहे हैं।

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे को मंजूरी मिलने पर सीएम ने पीएम का आभार व्यक्त किया
केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री मोदी का विशेष लगा : गणेश जोशी
लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप : महाराज