Home Uttarakhand Dehradun फुरकान ने सदन में उठाया राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज का प्रकरण

फुरकान ने सदन में उठाया राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज का प्रकरण

Furkan raised issue of Government Unani Medical College
फुरकान अहमद।

देहरादून। Furkan raised issue of Government Unani Medical College उत्तराखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने नियम 58 के तहत विधानसभा क्षेत्र पीरान कलियर में राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज का निमार्ण कार्य शुरू न होने का मुद्दा उठाया।

फुरकान अहमद ने कहा कि पीरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में शासन की और से राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज स्वीकृत किया गया था। इस के लिये दिसम्बर, 2015 में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने पिरान कलियर में 27 बीघा जमीन भी आवंटित कर दी गई थी। इस के लिये रूपये 4.50 करोड़ का बजट भी विभाग के पास स्वीकृत है।

वर्ष 2016 में कालेज का शिलान्यास किये जाने के वाबजूद भी वर्तमान तक धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। वहाँ पर आज तक कोई भी सरकारी मेडिकल कालेज नहीं है जिस कारण प्रदेश में यूनानी पद्धति का विस्तार व प्रचार नही हो पा रहा है। सरकारी यूनानी मेडिकल कालेज न होने के कारण वहाँ पर अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को अनेकों परेशानियों का सामना करने के साथ ही पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है।

उन्होने कहा कि आयुर्वेदिक एंव यूनानी मेडिकल कालेज की स्थापना किये जाने को कई बार पत्राचार एंव सूचना के माध्यम से अवगत कराये जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होने इस मामले में सदन के अंदर चर्चा कराने की मांग भी उठाई।

कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने शनिवार को सदन में नियम-53 के तहत जनपद-हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में भूगोल, गृहविज्ञान विषय (प्रयोगात्मक) व स्नातक स्तर पर विज्ञान विषय प्रारम्भ न किये जाने पर सवाल उठाया।

कहा कि कलियर के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर में भूगोल, गृहविज्ञान विषय (प्रयोगात्मक) एवं स्नातक स्तर पर विज्ञान विषय के कक्षा कक्ष संचालित किये जाने के सम्बन्ध में मेरे द्वारा कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराये जाने के बाद भी आतिथि तक शासन स्तर से कोई ठोस/सकारात्मक दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए, जिससे वहाँ पर अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा गृहण करने के लिये दर-दर भटकना पड रहा है, जिस कारण क्षेत्रीय जनता में काफी रोष व्याप्त है। सरकार के वादे सिर्फ वादों तक ही रह गये हैं।

पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने पिरान कलियर के अन्तर्गत ग्राम सड़क योजना के नये मार्गाे का निर्माण न कराये जाने से उत्पन्न हो रही स्थिति का मुद्दा सदन में उठाया। कहा कि जीटी रोड से मोरी होत हुए मुस्तफाबाद तक ग्रामीण मोटर मार्ग, मारापुर से शेखपुरी बढेही राजपुतान तक मोटर मार्ग निर्माण व मेन रोड सोनाली नदी के किनारे मुर्दाघाट से रामपुर पिरान कलियर पुल से होते हुए रामपुर जदीर से होते हुए मोहम्मदपुर पांडा तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य काफी समय से लम्बित होने के कारण क्षेत्रीय जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड रहा है।

उक्त सड़कों के संबंध में कई बार पत्राचार किये जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रीय जनता सडकों का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग को लेकर आन्दोलन व धरना प्रदर्शन कर रही है।

क्या उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ बंद हो गई है?
कथित गौमांस रखने के आरोप में मुस्लिम युवक की ‘मौत’ से विवाद
निकाय चुनाव लड़ेगा संविधान बचाव गठबंधन