Home business पढ़िए जियो ने अपने यूजर्स के लिए नए साल को क्या तोहफा...

पढ़िए जियो ने अपने यूजर्स के लिए नए साल को क्या तोहफा दिया?

नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने नया साल आने से पहले ही जियो यूजर्स को नए साल को तोहफा दे दिए। गुरुवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि जियो यूजर्स अब 31 मार्च तक जियो सिम की मुफ्त इंटरनेट, वाॅइस काॅलिंग और एसएमएस सर्विस का फायदा उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे इस नए जियो हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के अंतर्गत ग्राहकों को अनलिमिटेड काॅल, डेटा और एसएमएस मुफ्त मिलता रहेगा। घोषणा के अनुसार जो लोग 4 दिसंबर के बाद से सिम खरिदेंगे उनके लिए यह आॅफर है वहीं जो लोग पहले से जियो सिम यूज कर रहे हैं वो भी इस आॅफर का पूरा फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए जियो मनी ऐप की जानकारी भी दी जिसके माध्यम से लोग डिजिटल पेमेंट के अलावा रेल रिजर्वेशन में भी इसका पूरा उपयोग कर पाएंगे। इससे पहले उन्घ्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए उन्घ्हें बधाई देता हूं। मैं आज पीएम मोदी को उनके इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए बधाई देता हूं। मेरा मानना है कि इस कदम का सबसे ज्यादा फायदा आम आदमी को मिलेगा। इस नोटबंदी के साथ ही पीएम मोदी ने हमें कैशलेस ईकोनाॅमी के माध्यम से हमारे हाथ में डिजिटल एटीएम दे दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह डिजिटल ट्रांजेक्शन अभूतपूर्व पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाएगा। इस ऐतिहासिक कदम के साथ पीएम ने डिजिटल इनेबल ईकोनाॅमी को सबसे संभव और मजबूत पुश दिया है। इससे पहले अंबानी ने बताया कि जियो ने पिछले तीन महीने में कुल साढ़े पांच करोड़ ग्राहक जोड़े हैं। जियो के आने के बाद औसत डेटा यूज में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जियो पर भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया हमने सबको एक मजबूत डाटा नेटवर्क दिया है। हमने जब जियो को शुरू किया तब से लेकर अब तक हम काफी मजबूत हुए है। अंबानी ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में हर रोज हमने 6 लाख ग्राहक जोड़े हैं। आधार बेस्ड ईकेवायसी एक्टिवेशन का उपयोग कर पाए उसके लिए सरकार को धन्यवाद। आज देश में दो लाख आउटलेट्स पर यह सुविधा है। जियो ने अब मोबाइल पोर्टेबिलिटी शुरू कर दी है और अब ग्राहक किसी भी नंबर से जियो नेटवर्क पर पोर्टेबल कर सकते हैं। इसके अलावा हमने होम डिलेवरी शुरू कर दी है।