Home Uttarakhand Dehradun 90 हजार से ज्यादा वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य

90 हजार से ज्यादा वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य

More than 90 thousand voters

रुद्रप्रयाग। More than 90 thousand voters केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कल यानी बुधवार को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गए है। बीती कल दूरस्थ पोलिंग बूथ के लिए 7 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई थी। जबकि, आज अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से 166 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। वहीं, वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात कर लिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा में तैनात कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विधानसभा में दिव्यांग बूथ समेत बुजुर्ग, युवा और यूनिक बूथ तैयार किए गए हैं, जिसमें संबंधित क्षेत्र या गांव के मतदाताओं से कल होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ उपचुनाव में वोटिंग को लेकर कुल 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें बीते सोमवार को 7 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके साथ ही आज सभी पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

डीएम गहवार ने बताया कि आज सुबह 7 बजे से ही पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी आदेश और सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी। परीक्षण के बाद रूट प्लान के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों को अपने गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल तैनात है। साथ ही जिन स्थानों में वन क्षेत्र हैं, वहां स्थानीय वन रेंजर भी तैनात किए गए हैं।

भाजपा केदारनाथ चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही : कांग्रेस
उत्तराखण्ड राज्य शहीद आंदोलनकारियों की धरोहर : करन माहरा
झूठी घोषणाओं में जनता को बरगलाने का हो रहा प्रयास : रावत