Home crime मदद मांगने के नाम पर ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

मदद मांगने के नाम पर ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Cheating in the name of asking for help
पकड़े गए आरोपी।

पिथौरागढ़। Cheating in the name of asking for help मदद मांगने के नाम पर 79000 रुपये की ठगी करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ठगी करने वाले 6 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में समय से पेश होने की हिदायत दी गई।

जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट पुलिस स्टेशन में एक फरवरी को राजेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि, लगभग दस माह पूर्व उन्हें मंदिर में दो महिलाएं मिली, जिन्होंने मंदिर के बारे में जानकारी ली और तथा फोन ले लिया। उसके बाद लगभग दो माह पूर्व पीड़ित एक फोन आया।

तब एक महिला ने बताया कि वह हरिद्वार में टीचर है और काफी परेशानी में हैं, क्योंकि मेरी बहन काफी बीमार है। जिससे उसके इलाज के लिये पैसे की जरूरत है। मैं राजस्थान जल्दबाजी में आ गई हूं। जिससे मेरे पास पैसे नहीं है और मेरी बहन मर गई है। ऐसे में मुझे रुपये भेज दो, मैं हरिद्वार आके पैसे भेज दूंगी।

दूसरे दिन फिर उस महिला ने कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह इंदौर अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में उसे पैसे की जरूरत है। जिस पर पीड़ित ने 79 हजार रुपये भेज दिए। वहीं, जब पीड़ित ने जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

साइबर सेल की मदद से सुमित गिरी निवासी बिलासपुर, अविनाश शाहू निवासी लावल बलोरा बाजार छत्तीसगढ़, पंकज पटेल निवासी बिलासपुर, वर्षा पटेल निवासी बिलासपुर, रमाशंकर श्रीवास निवासी बिलासपुर और लिपिका मन्नाडे निवासी मुंगोली के घर पर  नोटिस तामील कराया गया था।

युवती ने तांत्रिक पर लगाया तंत्र-मंत्र की आड़ में दुष्कर्म का आरोप
आपसी झगड़े में युवक की हत्या, एक की हालत गंभीर
नाजायज सम्बन्धों को छुपाने के लिए बहू ने ही की थी सास की हत्या, प्रेमी सहित गिरफ्तार